महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली झटके के साथ नीचे आई और 8 श्रद्धालु घायल हो गए. कुछ की हालत गंभीर है. प्रशासन ने रोपवे सेवा बंद कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस पर सवाल उठ रहे हैं.
महासमुंद के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज बड़ा हादसा हो गया. मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया और रोप-वे 200 फीट की ऊंचाई से जा गिरा. घटना के समय रोप-वे में 5 से 6 श्रद्धालु सवार थे. इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए. यह मामला खल्लारी थानाक्षेत्र का है.
हादसे में 5 श्रद्धालु घायल

हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

रोप-वे सेवा तत्काल बंद
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी हादसे का कारण माना जा रहा है.