Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसे की खबर है। हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं।



छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। कहा जा रहा है कि यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी एक टाटा 407 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी और इस एक्सीडेंट मे 10 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे। 

जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया। इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुई पिकअप वैन में एक ही परिवार के करीब 40 से 50 लोग बैठे थे। सभी लोग ग्राम पथरा के निवासी है और साहू समाज से हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू भी मौक़े पर पहुचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को खास हिदायत दी है। घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम हैं-

मधु साहू-पत्नी-दिलीप साहू, उम्र-35 वर्ष

ट्विंकल निषाद- पुत्री-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष

टिकेश निषाद-पुत्र-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष

खुशबू साहू-पुत्री-नरेश साहू, उम्र-7 वर्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh