महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। महिला का आरोप है कि उसका पति गे है। दोस्त के साथ मिलकर रेप किया।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और उसके फ्रेंड पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति और फ्रेंड दोनों 'गे' हैं। वे उससे अननेचुरल सेक्स करने का दबाव बना रहे हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति 'गे डेटिंग ऐप' के जरिए एक युवक से मिला। जिसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद उसका पति अपने दोस्त को घर लेकर आया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता अंबिकापुर की रहने वाली है। उसकी शादी 4 साल पहले अंबिकापुर के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी करने के कुछ दिनों बाद ही महिला को पता चला कि उसका पति 'गे' है।
पति राजस्थान गया था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया था। इसी दौरान वह गे डेटिंग ऐप का उपयोग करते हुए अपने लिए दोस्त खोजने लगा। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। वह युवक भी अंबिकापुर जिले का रहने वाला था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
दोनों घर में साथ रहने लगे
महिला ने बताया कि उसका पति करीब 3 महीने पहले युवक को अपने साथ घर लेकर आया। इसके बाद से दोनों के समलैंगिक संबंध बनते थे। महिला का आरोप है कि इस दौरान वह अननेचुरल सेक्स का प्रेशर बनाते थे। इंकार करने के बाद पति और उसके दोस्त ने उसके साथ जबरन रेप किया। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो पति ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया और बात न मानने पर जान से मारकर नदी में फेंकने की सीधी धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।