छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों का आज रायगढ़ आगमन हुवा।
रायगढ़ आने का मुख्य कारण जिले में संगठन विस्तार में तेजी व आगामी 2028 चुनाव की तैयारी सहित सभी ब्लॉक व वार्डो में सदस्यता अभियान की तैयारी।
बैठक की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी की आरती से शुरू हुवा तो वही उद्बोधन में हरिओम जयसवाल व अश्वनी राठौर ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष आसित तिग्गा व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना खरसिया खंड़ अध्यक्ष जय पटेल जी के नेतृत्व में शुरू हुवा।
मंच को सम्हालते हुवे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश महामंत्री यशवंत वर्मा जी ने संगठन के संविधान व कार्यप्रणाली को सभी नये सदस्यों को साझा किया। तो वही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चरन्द्रकांत यदु जी ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों को कड़ी चेतावनी देते हुवे कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही किया जायेगा
जिला से लेकर बूथ लेवल तक टीम खड़ा करने की हिदायत दिया गया।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश मंत्री रवि तिवारी जी बैठक में आये सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से कहा कि छत्तीसगढ़ियों को अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी को नही भूलना चाहिए, सभी जगह छत्तीसगढ़ी बोलने का आग्रह किया और छत्तीसगढ़ के सभी जगहों पर छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़िया पुरखो का मूर्ति स्थापना व उनके नामो का चौक चौराहा स्थापित करने का आदेश दिया,तो वही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश महासचिव भूषण लाल साहू जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुवे कहा की सक्रिय सेनानी बनाने की जरूरत है सभी छेत्रो में अब हमें दुसरो को वोट नही देना है ,हमारे ही घर के बेटा, बेटी या हम स्वयं को सरकार के खिलाप खड़ा करना पड़ेगा,कब तक हम दिल्ली वालों को हमारे छत्तीसगढ़ का खनिज संपदा लूटते हुवे देखते रहेंगे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों के समक्ष जय पटेल को जोहार छत्तीसगढ़ मजदूर संगठन का जिला अध्यक्ष और नीलेश सिदार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक का समापन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला अध्यक्ष गोलु जयसवाल जी व जोहार छसत्तीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान जी के द्वारा किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु साहू जी सहित रायगढ़,तमनार,खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ़ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।