Khabar Chhattisgarh

ग्राम पंचायत टेमटेमा में मनरेगा में धांधली की शिकायत के बाद बिफरे ग्रामीण, नरेगा में काम करने वाले ग्रामीणों ने किया बड़ा खुलासा

खरसिया || खरसिया के ग्राम पंचायत टेमटेमा में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे नाला सफाई के कार्य में फर्जी एटेंडेंस को लेकर जिला कलेक्टर से की गई शिकायत अब क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है, सभी मजदूरों की उपस्थिति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाती है ।

जब मामले की पूरी पड़ताल की गई तो जमीन हकीकत जानने हमारी टीम सीधे उन लोगों तक पहुंची जो कनक सागर से स्टॉॉपडेम की नाला सफाई में काम कर रहे थे तो उन्होंने फर्जी हाजिरी वाली बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति काम करने आता है उसका हाजिरी डलता है, और फर्जी हाजिरी जैसी बात नहीं है 

दबे जुबान दूसरे मजदूर ने कहा कि कुछ लोग अपनी फर्जी तरह से उपस्थित दर्ज कराने के लिए रोजगार सहायक पर दबाव बना रहे थे लेकिन रोजगार सहायक ने जब ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने रोजगार सहायक को फंसाने के लिए और उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए फर्जी हाजिरी की शिकायत कर डाली ।

फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और अंतिम निष्कर्ष विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगा....

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh