Khabar Chhattisgarh

रायपुर रेलवे स्टेशन में नई तकनीक का प्रयोग, यात्रियों को मिल रही ट्रेनों को सही जानकारी, साथ में ये फायदे भी….।



रायपुर : जहाँ ट्रेनों की सही जानकारी ना मिल पाने से यात्री परेशान रहते है, वहीँ रेलवे रोज यात्रियों को नई सुविधायें उपलब्ध करवाता है। रायपुर रेल मंडल के सभी मुख्य स्टेशन डिजिटल तकनीक से लैस हो चुके हैं। रेलवे का दावा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 35 स्टेशनों में यात्रियों को अब ट्रेनों की वास्तविक जानकारी मिल रही है। स्टेशन में ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, एट ए ग्लांस डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, आटोमेटिक अनाउंसमेंट जैसी सुविधाएं यात्रियों के सफर को सुगम और आसान बना रही हैं।

रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे किसी भी यात्री को प्लेटफार्म पर ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए परेशानी न उठानी पड़े। ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड नवीनतम सुविधा है। इसे मुख्यत: स्टेशनों के विभिन्न गेटों के आसपास ही लगाया जाता है, ताकि स्टेशन आने वाले प्रत्येक यात्री को सबसे पहले यह बोर्ड दिखे। क्योंकि इसके द्वारा ट्रेन का आगमन, प्रस्थान समय व प्लेटफार्म नंबर की सूचना मिलती है। बिलासपुर स्टेशन में ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड सभी प्लेटफार्मों और वेटिंग हाल में डिस्प्ले हो रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 35 स्टेशनों में यह सुविधा उपलब्ध है। रायपुर का रेलवे स्टेशन मेट्रो शहरों के तरीके से विकसित किया जा चुका है, साथ ही और सुविधायें भी जल्द ही मिलने की उम्मीद भी है।यह मुख्यत: प्लेटफार्म के विभिन्न गेटों, फुट ओवरब्रिज और वेटिंग हाल में लगाया जाता है। इसके जरिए यात्रियों को ट्रेन के इंजन, इंजन के सापेक्ष कोच की स्थिति की जानकारी मिल जाती है। इसको देखकर यात्री अपने निर्धारित कोच तक आसानी से चले जाते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 33 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है।


कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड :

इसके जरिए यात्रियों को ट्रेन के विभिन्न कोचों की स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाती है कि ट्रेन आएगी तो उनको जिसमें बैठना है वह कोच कहां रहेगा। ट्रेन के आने के कुछ समय पहले इसे दर्शाया जाता है। ऐसे में ट्रेन के आने के पहले ही यात्री अपने कोच के सामने पहुंच सकता है। जो यात्री बुजुर्ग हैं अथवा जिनके पास अधिक सामान है, उन यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक है। यह सुविधा 28 स्टेशनों में उपलब्ध है। आमतौर पर यह जानकारी स्टेशनों में उपलब्ध नहीं हो पाती।


Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh