Khabar Chhattisgarh

आज़ादी का महापर्व — राष्ट्र के नाम गौरव और संकल्प - खेम साहू

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ

देश की आन, बान और शान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और उत्साह का महापर्व है। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह आज़ादी हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और राष्ट्रभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त हुई है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराया, उन सभी अमर वीर सपूतों को शत्-शत् नमन।

आज का दिन हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम अपने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक समरसता को और मजबूत बनाएँ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएँ और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखें।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की प्रगति, गरीबों एवं वंचितों के उत्थान, सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली भारत का निर्माण करेंगे।

भारत माता की जय! 
वंदे मातरम्!
जय हिंद!

खेम साहू
जिला उपाध्यक्ष
पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh