भाजयुमो नेता हरिओम पटेल परिणय सूत्र में बंधे, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं
खरसिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के युवा नेता एवं खैरपाली निवासी हरिओम पटेल 8 जुलाई को पूर्णिमा पटेल के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
आशीर्वाद समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, खरसिया के छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटे लाल पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, पवन पटेल, प्रदीप पटेल, चितावर सिदार, टिकेश डनसेना सहित खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, नेताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवदंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किया।
समारोह का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा। अतिथियों ने हरिओम पटेल और पूर्णिमा पटेल के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि तथा सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी नवदंपत्ति को बधाई देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।