Khabar Chhattisgarh

हरिओम जायसवाल बने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायगढ़ जिला सचिव

रायपुर/रायगढ़। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की प्रदेश स्तरीय मासिक संयुक्त बैठक पिछले महीने की 27 तारीख को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की प्रदेश टीम ने हरिओम जायसवाल को रायगढ़ जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश नेतृत्व ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और निरंतर कार्यों को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया।

हरिओम जायसवाल लंबे समय से पार्टी और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिला सचिव हरिओम जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए प्रदेश टीम का धन्यवाद करता हूँ। मेरी प्राथमिकता रायगढ़ जिले के लोगों के हित में कार्य करना, संगठन को मजबूत बनाना और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से योगदान देना रहेगा।"

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि हरिओम जायसवाल के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh