Khabar Chhattisgarh

एक गुरुजी के भरोसे पूरा स्कूल, नक्सलगढ़ के पोटकपल्ली की कितनी बदली तस्वीर -


सुकमा: जिला मुख्यालय से मिनपाट होते हुए एक कच्ची सड़क पोटकपल्ली तक जाती है. जिला मुख्यालय से पोटकपल्ली की दूरी करीब 100 किलोमीटर है. सालों तक इस एरिया में विकास का काम नहीं हो पाया. नक्सलियों की मौजूदगी के चलते शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह इलाका पिछड़ गया. पहले विकास का काम शुरु होते ही नक्सली उसे रोक देते थे. लेकिन अब इलाके में तेजी से विकास का काम चल रहा है. कच्ची सड़क को पक्की सड़क में तब्दील करने की योजना है.

पोटकपल्ली प्राथमिक शाला एक शिक्षक के भरोसे:लोन वर्राटू और पूर्ना नारकोम योजना के तहत इलाके में विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. सुरक्षा कैंपों के खुलने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क का काम तेजी से किया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि बच्चों को नक्सल प्रभावित इलाकों में बेहतर शिक्षा मिले. स्कूलों में टीचर तो रखे हैं लेकिन वो समय पर या तो स्कूल नहीं आते या फिर बिना सूचना दिए छुट्टी पर रहते हैं. नतीजा ये होता है कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होती है. पोटकपल्ली प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवी तक की पढ़ाई होती है. प्राथमिक शाला में कुल 26 बच्चे पढ़ते हैं.
स्कूल में टीचर की कमी है. सिर्फ टीचर ही स्कूल में पढ़ाने के लिए आते हैं. जो टीचर हैं वो भी कभी आते हैं कभी नहीं आते हैं. शिक्षक के स्कूल नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर असर पड़ता है. हम चाहते हैं स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए: स्थानीय निवासी, पोटकपल्ली

शिक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग:पोटकपल्ली के प्राथमिक शाला की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है. यहां एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चल रहा है. गांव वालों का कहना है कि छात्र तो समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं लेकिन शिक्षक कभी भी समय नहीं आते. कई बार तो शिक्षक पूरे दिन गायब ही रहते हैं. गांव वालों की मांग है कि उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए समय पर शिक्षक आने चाहिए. स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है उसकी भी कमी को दूर किया जाना चाहिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh