Khabar Chhattisgarh

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी FTL योजना के तहत 100 हितग्राहियों को मिला गैस कनेक्शन, चेहरों पर खिली मुस्कान


भूपदेवपुर/बिलासपुर, 15 अप्रैल 2026  
बिलासपुर इण्डेन ग्रामीण वितरक, भूपदेवपुर द्वारा उज्ज्वला की तर्ज पर चलाई जा रही FTL योजना के अंतर्गत बुधवार को 100 परिवारों के जीवन में उजाला भर दिया गया। योजना के तहत आयोजित विशेष शिविर में चयनित 100 हितग्राहियों को FTL गैस कनेक्शन,सिलेंडर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल जी रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेश गवेल जी, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे जी, जिला कार्यसमिति सदस्य पालू राठौर जी, जिला उपाध्यक्ष पि.व. मोर्चा खेम साहू जी,जनपद पंचायत सदस्य सरिता सुरेंद्र चौहान जी, बिलासपुर सरपंच नीमा छेदि लाल कँवर जी, दर्री सरपंच कान्हा राठिया जी,चपले किसान मोर्चा अध्यक्ष केशर चंद साहू जी, भाजयुमो महामंत्री भीष्मराज पटेल जी एवं संदीप डनसेना जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि का संबोधन  
सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि रविंद्र गवेल जी ने कहा,"FTL योजना का उद्देश्य है कि कोई भी घर का सदस्य धुएं में न जिए और गैस कि कमी के चलते भूखा न रहे माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिलेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। साथ ही अन्य राज्यों के अप्रवासी मजदूर और स्कूली बच्चों के भोजन के लिए गैस कनेक्शन की परेशानी दूर होगी। उन्हें 5 किलो का गैस युक्त सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।" सभी हितग्राहियों को FTL योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

लाभार्थियों में खुशी  
गैस कनेक्शन पाकर लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खिल उठे। IOCL रायगढ़ के सेल्स ऑफिसर तरुण साधवानी जी ने बताया कि FTL योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र परिवारों को कवर किया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना को जन-जन तक पहुंचाकर इसका लाभ दिया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता में योगदान  
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलासपुर गैस एजेंसी संचालक मोहन मित्तल जी का विशेष योगदान रहा। साथ ही गिंडोला गैस संचालक भैया राम नायक जी, सुरेश पटेल जी अघन सारथी रमेश जायसवाल नरेन्द्र चौहान आशीष पांडे और बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh