Khabar Chhattisgarh

प्रार्थना के समय में पहुंचे डीईओ, प्राचार्य सहित 10 शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित ! डीईओ ने दिया शो-कॉज नोटिस


सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के नवपदस्थ डीईओ जे.आर.डहरिया आज सुबह बिलाईगढ़ ब्लाक के शासकीय स्कूल जोरा पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हो गये किन्तु यह देखकर हैरान रह गये कि प्राचार्य सहित 10 व्याख्याता और अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं कर्तव्य पर अनुपस्थित रही। डीईओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिससे समय पर स्कूल नही आने वाले सरकारी शिक्षक-शिक्षिकाओ के बीच हड़कंप मच गया है। दरअसल आज सुबह 10 बजे ही डीईओ जे.आर.डहरिया बिलाईगढ़ ब्लाक के शासकीय उ.मा.वि. जोरा पहुंच गये। स्कूल खुलने तथा प्रार्थना प्रारंभ होने के बाद भी प्राचार्य
कमलेश्वर प्रसाद साहू और 7 व्याख्याता एवं दो सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ लगातार शासकीय स्कूलो को दौरा कर रहे है 

इस कड़ी में वे शासकीय उ.मा.वि. जोरा वि.ख. बिलाईगढ़ पहुंचे। जहा उन्हे कमलेश्वर प्रसाद साहू, प्रभारी प्राचार्य, अनादि देव सोनी, व्याख्या,संतोष कुमार नाई, व्याख्याता,श्रीमती अंश सोनी, व्याख्याता, श्रीमती उमा खांडेकर, व्याख्या, संतोष कुमार जोल्हे, व्याख्याता, सुरेन्द्र कुमार पटेल, व्याख्याता, पिताम्बर साहू, व्याख्या, श्रीमती दुर्गाश्वरी जोल्हे, सह.शि.विज्ञान, सुश्री रश्मि अग्रवाल, सहा. शि. विज्ञान अनुपस्थित मिले। जिसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस में डीईओ ने लिखा है कि उनके द्वारा दिनांक 18.07.2025 को आपके विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमे आप सभी समय प्रातः 10:00 बजे प्रार्थना के समय अनुपस्थित पाए गए। अधिक संख्या मे शिक्षको की अनुपस्थिति यह दर्शाता है कि विद्यालय में प्रशासनिक कसावट की कमी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh