Khabar Chhattisgarh

सिद्धेश्वर नाथ धाम, बरगढ़ राज में भव्य भंडारा एवं कांवड़ सेवा का आयोजन

बरगढ़, रायगढ़ || सावन माह के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर नाथ धाम, बरगढ़ राज में भंडारा एवं कांवड़ सेवा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन लाभ प्राप्त किए।

इस सेवा कार्य में शिव भक्तों के लिए जलपान, भंडारा, चिकित्सा एवं विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई थी। विशेष रूप से कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु पोहा , चाय, दवाई व बैठने की सुविधा उपलब्ध रही।

इस पुण्य कार्य के प्रमुख सेवाभावी रहे:

रोबिंश सिंह (जिलाध्यक्ष – रायगढ़, अखिल भारतीय हिंदू महासभा)
 खिलेश डनसेना (जिलाध्यक्ष – रायगढ़, नरेंद्र मोदी विचार मंच – छग)
 राहुल डनसेना (प्रदेश प्रचारक – अखिल भारतीय हिंदू महासभा छग)
 प्रवीण विजय जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष– अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच, छग), गन्नू जायसवाल सरवानी,विक्की महराज खरसिया, मुकेश पटेल रायगढ़, संदीप सर खरसिया,गोलू जायसवाल खरसिया, गिरधर जी लोधिया, राकेश केशरवानी गौ सेवक,रंजित ठाकुर जी खरसिया, गजेंद्र जायसवाल बरगढ़ एवं युवा साथी के साथ मंदिर कार्यकर्ताओं इन सभी सेवाभावी युवाओं ने तन-मन-धन से शिव भक्तों की सेवा कर यह संदेश दिया कि "जहाँ शिव हैं, वही स्वर्ग है।"

कार्यक्रम का उद्देश्य भक्तों को सुविधा देना और समाज में सेवा एवं भक्ति का संदेश फैलाना था। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और "हर हर महादेव" के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान होता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh